नई दिल्ली: केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को घोषणा की कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) खातों से एडवांस निकासी के ऑटो-सेटलमेंट की सीमा को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
मनसुख मांडविया के अनुसार ऑटो-सेटलमेंट की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। इस कदम से ईपीएफओ के सदस्य अगर 5 लाख रुपये तक की एडवांस निकासी का आवेदन करते हैं, तो उनका पैसा तीन दिन के अंदर मिल जाएगा। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ एक लाख रुपये तक के लिए थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
