Monday , 1 July 2024
Breaking News

युवा ठान ले तो सब कुछ संभव है – वासुदेव देवनानी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि प्रकृति जीवन दायिनी है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। हम सभी को मिलकर पर्यावरण का संरक्षण करना है। देश का भविष्य आज का युवा है। उसके कंधों पर  जिम्मेदारी है। यदि युवा किसी कार्य को पूरा करने की ठान ले तो सब कुछ संभव हो सकता है। देवनानी शनिवार को नागपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2024 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान देवनानी ने बताया कि राजस्थान में अमृता देवी ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी व के एम मुंशी ने 1950 में पेड़ लगाकर वन महोत्सव शुरू को किया था। आज हर व्यक्ति पेड़ लगाए और उसका संरक्षण करें तो पर्यावरण संतुलित रहेगा और मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।
Everything is possible if the youth is determined - Vasudev Devnani
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि युवा नेतृत्व को सामाजिक भागीदारी निभाने के लिए आगे आना है व राष्ट्र के समावेशी विकास में योगदान देना है। युवाओं को अपना लक्ष्य तय करके योजना बनानी चाहिए ताकि राष्ट्र के विकास को दिशा दे सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ रही है। युवा को हर क्षेत्र में अपने आप को साबित करके समाज का निरंतर विकास करना होगा। आज भारत ने विश्व में नई पहचान बनाई है। वर्तमान दौर में भारत के बिना विश्व में कोई हलचल नहीं होती है। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद, 2024 में देश के 87 विश्वविद्यालयों से चयनित होकर आए 213 विद्यार्थियों ने भाग लिया। देवनानी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत की कल्पना को साकार करें और पर्यावरण का संरक्षण करने में अपना योगदान दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

संसद सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन के नेताओं …

सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने …

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन       …

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

माथुर वैश्य समाज का रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर:- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अन्तर्गत राजस्थान मंडलीय परिषद की शाखा सभा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version