बांग्लादेश: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के जनाजे में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत की ओर से शामिल होंगे।वो आज यानी बुधवार को ढाका पहुंचेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। वो काफी दिनों से बीमार थीं। निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई भारतीय नेताओं ने दुख प्रकट किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
