मुंबई: फिल्मों और टीवी के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। आज 25 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 74 साल के थे। सतीश शाह के मैनेजर रमेश ने बताया कि सतीश शाह को दोपहर से ढाई बजे के बीच मुंबई स्थित उनके घर में हार्ट अ*टैक आया था। उन्हें फौरन हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृ*त घोषित कर दिया गया।
सतीश शाह फिल्मों और टीवी का जाना-माना नाम थे। वो मशहूर टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन उर्फ इंदु के रोल से घर-घर में जाने गए। सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई के बाद फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से पढ़ाई की थी। उन्होंने गमन, उमराव जान, जाने भी दो यारों जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
