नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति कश्यप पारुपल्ली ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया है। साइना नेहवाल ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर दी है। साइना नेहवाल ने लिखा है की ज़िंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है।
बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा है की मैं यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। साइना और कश्यप ने 2018 में शादी की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया

