अमेरिका: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक नर्सिंग होम में धमा*के की वजह से इसका एक हिस्सा गिर गया। इस हा*दसे में दो लोगों की मौ*त हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब दो बजे गैस की बदबू की खबर मिलने पर इमरजेंसी टीम को सिल्वर लेक नर्सिंग होम में बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब टीम पहुंची, तो बिल्डिंग में ध*माका हो गया जिससे वहाँ भीषण आग लग गई।
इस हा*दसे के बाद पांच लोग अभी भी लापता हैं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पक्का नहीं पता कि वे लोग बिल्डिंग में हैं या नहीं। जबकि अन्य लोगों को बचा लिया गया है। पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने कहा कि घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं है, और धमा*के के कारण की जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
