Monday , 7 September 2026
Breaking News

भाजपा सांसद रंजीता कोली के घर पर फायरिंग, घर के दरवाजे पर चस्पा किया धमकी भरा पत्र 

भरतपुर:- प्रदेश में महिला सुरक्षा का मुद्दा अब और गहराता नजर आ रहा है। कुछ दिनों पूर्व राजधानी जयपुर में पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर सरेआम हमला करने का भी मामला सामने आया था। उनकी गाड़ी पर अज्ञात बाइकसवार बदमाशों ने पत्थर फेंके थे।

 

 

 

 

वहीं कल मंगलवार की रात को भाजपा सांसद रंजीता कोली के भरतपुर बयाना स्थित आवास पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर हमला कर दिया। बदमाशों के हमले के दौरान सांसद रंजीता बेहोश हो गई।

 

 

 

 

 

सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच बेहोश सांसद रंजीता कोली को बयाना के ही सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहीं, अज्ञात बदमाश हमले के बाद सांसद के घर पर एक धमकी भरा पत्र भी चस्पा कर मौके से फरार हो गए।

 

 

अबकी बार सीधे गोली मार दी जाएगी

 

 

कल मंगलवार आधी रात को भाजपा सांसद रंजीता कोली के बयाना में स्थित आवास पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर हमला कर दिया। साथ ही हमलावरों ने सांसद के आवास के दरवाजे पर एक धमकी भरा लेटर भी चस्पा कर दिया।

 

 

 

पत्र में साफ तौर पर लिखा था कि दलित है दलित की तरह रह पहले भी तेरे को छोड़ दिया था. पत्र में सांसद को धमकी देते हुए लिखा की अपनी औकात में रह नहीं तो अगली बार सीधे गोली मार दी जाएगी और कोई नहीं बचा पाएगा।

 

 

Firing at BJP MP Ranjita Koli's house in bharatpur, threatening letter pasted on the door

 

 

लेकिन अब पुलिस जांच में जुटी है। घटना को लेकर सांसद रंजीता कोली ने बताया कि आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने घर पर आकर फायरिंग कर दी और साथ ही घर के गेट पर लगे हुए सांसद के पोस्टर पर जिंदा कारतूस भी चस्पा कर गए। लेकिन पुलिस अधिकारी अभी तक फायरिंग करने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

 

 

 

 

फिलहाल सांसद रंजीता कोली के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस द्वारा पड़ोसियों और परिजनों से घटना के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

 

 

 

घर पर फायरिंग के नहीं कोई तथ्य

 

 

दहशत में बेहोश हुई भाजपा सांसद रंजीता कोली का बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। सांसद रंजीता कोली के सीने में दर्द की सूचना भी बताई जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए चिकित्सकों की टीम हॉस्पिटल पहुंची है।

 

 

 

वहीं बयाना सीईओ अजय शर्मा ने कहा कि सांसद रंजीता कोली के आवास पर पोस्टर पर चस्पा किए गए जिंदा कारतूस बरामद कर लिए है, लेकिन घर पर फायरिंग
करने की कोई साक्ष्य नहीं मिले है।

 

 

 

सांसद पर पूर्व में भी हो चुका है हमला

 

 

गौरतलब है कि 6 माह पहले गत 27 मई 2021 की रात्री को भी सांसद की गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था। और बाद में एक अन्य बदमाश ने सांसद रंजीता कोली को फोन कर गोली मारने की धमकी दी, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया था।

 

 

 

वहीं गत 7 नवंबर को जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में बीजेपी की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर हमला करने का सनसनीखेज मामला भी सामने आया था। ऐसे में अब कई सवाल उठ रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !