नई दिल्ली: दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह तकरीबन 4:30 बजे घने कोहरे की वजह से कई बस और छोटी गाड़ियों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। इस हा*दसे में चार लोगों की मौ*त हुई है। यह हा*दसा मथुरा के बलदेव इलाके में हुआ है। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ये दुर्घटना कोहरे की वजह से हुई है। आगरा से नोएडा की तरफ 127 किलोमीटर दूर ये हा*दसा हुआ है। इसमें 7 बसें और 3 गाड़ियां टकराई हैं।
इस हा*दसे के बाद कई गाड़ियों में आग भी लग गई थी। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि हा*दसे में चार लोगों की मौ*त हुई है और 25 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों में कोई भी व्यक्ति गंभीर हालत में नहीं है। अन्य यात्रियों को सरकारी वाहन से उनके डेस्टिनेशन की ओर भेजा जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
