Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खाद्य सुरक्षा दलों ने किया शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

साफ – सफाई एवं रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर दिया नोटिस

जयपुर:- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देश पर गत बुधवार को जयपुर शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा दलों ने निरीक्षण कर कार्रवाई की। अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण पंकज ओझा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग जयपुर प्रथम व ​​द्वितीय की सयुंक्त टीम ने विशेष अभियान के अन्तर्गत जयपुर शहर के रामगंज बाजार में कई होटल व प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की है।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि टीम ने मैसर्स एमएम खान होटल रामंगज बाजार का निरीक्षण किया। यहां साफ – सफाई में खामी मिलने के साथ ही विक्रय किया जाने वाला भोजन बिना पका हुआ पाया गया। फर्म से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु एफएसएस एक्ट के अन्तर्गत नमूने लिए गए। साथ ही इम्प्रूमेंट नोटिस देने की कार्यवाही भी की गई।
Food safety teams inspected various Shop in jaipur Rajasthan
इसी प्रकार मैसर्स गरीब नवाज रेस्टोरेन्ट रामगंज बाजार के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कार्यरत स्टाफ के मेडिकल रिकॉर्ड व ट्रेनिंग रिकॉर्ड में खामियां पाई जाने पर नोटिस दिया गया एवं गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। मैसर्स जयपुर घी हाऊस का निरीक्षण कर जांच हेतु घी का नमूना लिया गया।
सभी व्यापारियों को समुचित साफ – सफाई रखने एवं खाद्य लाइसेंस डिस्पले करने के  निर्देश दिये गये। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, राजेश कुमार नागर, पवन गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा एवं लोकेश शर्मा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !