Friday , 18 April 2025
Breaking News

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन

हरियाणा: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला का आज शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। ओम प्रकाश चौटाला सात बार विधायक और पाँच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। समाचार एजेंसी पीटीआई से आईएनलडी के प्रवक्ता ने कहा कि चौटाला का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। आखिरी बार चौटाला हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान सिरसा स्थित चौटाला गाँव में मतदान केंद्र पर दिखे थे।

 

Former Haryana Chief Minister Om Prakash Chautala passes away

 

 

चौटाला को भ्रष्टाचार के मामले में जेल की स*जा भी मिली थी। ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेह लता का अगस्त 2019 में निधन हो गया था। चौटाला की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटे अभय चौटाला और अजय चौटाला हैं। अभय सिंह चौटाला अक्तूबर 2014 से मार्च 2019 तक हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। ओम प्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला जननायक जनता पार्टी के नेता हैं और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री रहे हैं।

 

 

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी बयान जारी कर बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। 2018 में चौटाला परिवार में फूट पड़ गई थी।

 

 

 

ओमप्रकाश चौटाला ने अपने दो पोतों दुष्यंत और दिग्विजय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया था। दुष्यंत और दिग्विजय अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं। इस परिवार की जड़ें राजस्थान से जुड़ी हैं, लेकिन हरियाणा में सिरसा का चौटाला गांव इस परिवार के कारण जाना जाता है। आईएनएलडी स्थापना ओपी चौटाला के पिता देवी लाल ने की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

CM Bhajan lal Sharma made these big announcements for policemen

पुलिसकर्मियों के लिए सीएम ने कर दी ये बड़ी घोषणाएं

जयपुर: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस के जवानों …

Department like ED should be abolished Akhilesh Yadav

ईडी जैसा विभाग खत्म कर देना चाहिए: अखिलेश यादव 

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय …

6 years old child ranthambore tiger sawai madhopur news 16 April 25

टाइगर द्वारा किशोर को उठा ले जाने का मामला, किशोर की मौ*त की मिल रही सूचना

टाइगर द्वारा किशोर को उठा ले जाने का मामला, किशोर को मौ*त की मिल रही …

Tiger 6 years old child Ranthambore Sawai Madhopur News 16 April 25

6 साल के बच्चे को उठा ले गया टाइगर

6 साल के बच्चे को उठा ले गया टाइगर       सवाई माधोपुर: 6 …

The petitions related to the Waqf Amendment Act will be heard in the Supreme Court today

वक्फ संशोधन एक्ट से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन एक्ट की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !