Sunday , 7 June 2026
Breaking News

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा एक दिन की न्यायिक हिरासत में

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के बाद अब अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजेने का फैसला सुनाया है। रांची की एक विशेष अदालत (पीएमएलए कोर्ट) ने आज गुरुवार को यह फ़ैसला सुनाया है।

 

 

इस केस से जुड़े एडवोकेट मनीष सिंह ने बताया कि ईडी ने हेमंत सोरेन के लिए दस दिनों की न्यायिक हिरासत मांगी थी। लेकिन अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है और अगली सुनवाई कल होगी।

 

 

Former Jharkhand Chief Minister Hemant Soren sent to judicial custody for one day

 

 

हेमंत सोरेन पर आखिर क्या हैं आरोप?

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित जमीन घोटाले के जिस मामले में ईडी पूछताछ करना चाह रही है, वो सेना के 4.55 एकड़ मालिकाना हक वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़ी ही बताई जा रही है। ये जमीन रांची के बड़गाई क्षेत्र में है और इस अंचल के राजस्व उप-निरीक्षक भानु प्रताप की इस संबंध में गिरफ़्तारी भी हो चुकी है। ईडी इस मामले में 20 जनवरी को मुख्यमंत्री से पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री से रांची में करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी।

ये पूछताछ भी मुख्यमंत्री को जारी कई समन के बाद हुई थी। 20 जनवरी से पहले ईडी ने सोरेन को सात समन जारी किए थे लेकिन वो जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। आठवें समन के बाद उन्होंने अपना बयान रिकॉर्ड कराया। सोरेन को पहला समन 14 अगस्त 2023 को जारी हुआ था। इस मामले में एजेंसी ने अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी की है जिसमें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं।

पिछले साल 13 अप्रैल को ईडी ने झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में क़रीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें झारखंड कैडर के आईएएस छवि रंजन से संबंधित ठिकाने भी शामिल थे। रंजन पहले रांची के डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं। ईडी ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत की थी।

(सोर्स : बीसीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !