Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का निधन

कोटा: राजस्थान की राजनीति में ईमानदारी एवं जनसेवा की मिसाल रहे पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का सोमवार देर रात करीब 10 जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पहले कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Former minister Bharat Singh Kundanpur passes away

 

 

15 अगस्त 1950 को जन्मे भरत सिंह का जीवन समर्पण, संघर्ष और सेवा के रूप में बीता। उन्होंने राजनीति की शुरुआत सरपंच पद से की और विधायक, प्रधान और मंत्री जैसे जिम्मेदार पदों तक पहुंचे। ईमानदारी और स्पष्टवादिता उनकी पहचान थी। बतौर ग्रामीण विकास, पंचायतीराज और सार्वजनिक निर्माण मंत्री रहते हुए उन्होंने राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता लाने की मिसाल कायम की।

 

 

 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने जताया शोक:

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की हाड़ौती की धरती ने आज एक सच्चा जनसेवक खो दिया। एक ऐसा नेता जो पद से नहीं, अपने कर्मों से जनता के दिलों में जिंदा रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !