अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र, कतर और तुर्की के नेताओं ने गजा में शांति की बहाली के लिए एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। ये हस्ताक्षर सोमवार को मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित एक सम्मेलन में हुए, जिसमें 20 से अधिक देशों के नेता शामिल हुए। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि एक नए और खूबसूरत दिन की शुरुआत हो रही है, अब पुनर्निर्माण शुरू हो रहा है।
उन्होंने इसराइल और हमास के बीच यु*द्धविराम कराने में मदद करने वाले मध्य-पूर्व देशों के नेताओं की सराहना की है। वहीं, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया है। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह इस सम्मेलन में शामिल हुए। ट्रंप की गजा शांति योजना के पहले चरण के तहत सोमवार को इसराइली बं*धकों और फलस्तीनी कै*दियों की अदला-बदली हुई। इस चरण में हमास की ओर से 28 इसराइली बं*धकों के श*वों को वापस करना भी शामिल है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
