Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जीआईटीबी (ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार)-2024 का हुआ समापन, 52 देशों के 242 एफटीओ हुए शामिल

ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार के 13वें संस्करण का मंगलवार को सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में ट्रैवल ट्रेड के बीच उत्साह के साथ समापन हुआ। इसमें ‘बायर्स’ और ‘सेलर्स’ दोनों नेटवर्किंग के अवसरों से संतुष्ट नजर आए। यह संस्करण भारत को ‘ग्लोबल वेडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन’ के रूप में बढ़ावा देने के लिए समर्पित था। इस मेगा इवेंट में 52 देशों के कुल 242 प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स (एफटीओ) फॉरेन बायर्स के रूप में शामिल हुए। तीन दिवसीय जीआईटीबी का आयोजन राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा किया गया। इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एसोसिशंस का सहयोग प्राप्त था।
मार्ट की सफलता के बारे में राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि जीआईटीबी सक्रिय ‘बायर्स’ और ‘सेलर्स’ को आकर्षित करने में बेहद सफल रहा है। दो दिनों के दौरान 10,000 से अधिक पूर्व-निर्धारित बी2बी बैठकें आयोजित की गई। मेजबान राज्य राजस्थान सहित 10 राज्यों की भागीदारी से पता चलता है कि मार्ट ने पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। मार्ट में भाग लेने के लिए 52 देशों से 242 एफटीओ आए। जीआईटीबी का यह संस्करण विशेष रूप से वेडिंग्स को बढ़ावा देने के लिए समर्पित था, जिसके परिणामस्वरूप नेटवर्किंग सार्थक रही।
फिक्की टूरिज्म एंड कल्चरल कमेटी, चेयरमैन, दीपक देवा ने कहा कि ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार के इस संस्करण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह मार्ट देश में पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। इस वर्ष भी बायर्स (टूर ऑपरेटर) और सेलर्स (पर्यटन उत्पादों के मालिक) के बीच इंटरैक्टिव नेटवर्किंग देखी गई। ट्रैवल ट्रेड प्रोफेशनल्स ने मीटिंग्स में विचारों का आदान-प्रदान किया और नए व्यावसायिक अवसर तलाशे।
GITB (Great Indian Travel Bazaar)-2024 concludes
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर) के अध्यक्ष, कुलदीप सिंह चंदेला ने कहा कि जीआईटीबी जैसे आयोजनों से इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है। इससे फुटफॉल में वृद्धि होती है। देश में हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी में काफी हद तक सुधार से भारत पर्यटन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास के लिए तैयार है। दो दिवसीय बी2बी इंटरैक्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के महासचिव, गज सिंह अलसीसर ने कहा कि जीआईटीबी ‘स्टैंड-अलोन’ होटलों के लिए एक उत्कृष्ट नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म रहा है, जहां फॉरेन बायर्स के साथ बातचीत और एक ही मंच पर सभी हितधारकों से मिला जा सकता है। चिन्हित बायर्स के साथ, जीआईटीबी की देश में आयोजित अन्य मार्टों की तुलना में खास पहचान है। यहां सेलर्स चुन सकते हैं कि वे किन पार्टियों से जुड़ने में रुचि रखते हैं और उसी के अनुसार अपनी बैठकें पूर्व-निर्धारित करते हैं।
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) के प्रेसिडेंट, महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मार्ट में आए बायर्स के लिए फैम (फैमिलियराइजेशन) टूर्स भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कुल 95 टूर ऑपरेटर्स शामिल हो रहे हैं। इस टूर में तीन यात्रा कार्यक्रम शामिल हैं- जयपुर-बूंदी-उदयपुर-देवगढ़-जयपुर; जयपुर-सरिस्का-रणथंभौर-जयपुर और जयपुर-जोधपुर-जैसलमेर-बीकानेर-जयपुर। फैम टूर बुधवार (8 मई) को सीतापुरा में नोवेटेल कन्वेंशन सेंटर से सुबह 8.30 बजे शुरू होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !