Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गोली का जवाब गोले से – अबरार

कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए वीभत्स आतंकी हमले पर सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने इस हमले को एक कायरतापूूर्ण कार्रवाई बताते हुए कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा देश व्यथित है।

Goli ka jawab gole se Danish Abrar MLA Sawai Madhopur Pulwama Attack Martyr

आतंकियों की ऐसी कायराना हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोली का जवाब गोले से दिया जाना चाहिए। ऐसी घटनाओं से भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की प्रतिबद्धता कम नहीं होगी। इस देश को कोई भी शक्ति न तो तोड़ सकती है ओर न बांट सकती है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया है, यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस हमले का जवाब जरूर दिया जाना चाहिए। पूरा देश शहीद परिवारों के साथ खड़ा है।

श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि:
आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को अबरार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाम को राजधानी जयपुर में अमर जवान ज्योति स्मारक पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन भी रखा। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति व शोक संतृप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !