Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अल्पसंख्यक मामलात विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने किया औचक निरीक्षण

अल्पसंख्यक मामलात विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने आज मंगलवार सुबह शिक्षा संकुल स्थित अल्पसंख्यक मामलात निदेशालय का औचक निरीक्षण किया। विशाल ने विभाग की सभी शाखाओं का दौरा कर विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा कर लाभान्वित कराएं और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। शासन सचिव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, अधिकारी सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं का लाभ लेने में किसी को भी कोई परेशानी ना हो। निदेशालय में आने वाली हर शिकायत का इंद्राज हो और समस्या का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो।

 

Government Secretary of Minority Affairs Department, Rajan Vishal conducted a surprise inspection

 

उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग में आने वाले सभी शिकायतों का संतोषजनक जवाब देने के साथ ही शिकायतों को संबंधित शाखा में भेजकर उसका यथासंभव समाधान करवाया जाए। साथ ही निरन्तर फॉलो-अप भी किया जाए। विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव जमील अहमद कुरैशी ने विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों का परिचय करवाया। इस दौरान विभाग की अतिरिक्त निदेशक मंजू, उप निदेशक डॉ. महमूद अली, मदरसा बोर्ड के सचिव सैयद मुकर्रम शाह , सहायक निदेशक सुशील कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !