Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विधानसभा सत्र बुलाएं राज्यपाल | जनता ने राजभवन का घेराव किया तो हमारी जिम्मेदारी नहीं-गहलोत

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर आज प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैबिनेट फैसले के बाद हमने राज्यापाल को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया था। पर अब तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है। गहलोत ने कहा कि ऊपर से दबाव के कारण राज्यपाल एसेंबली बुलाने का आदेश नहीं दे रहे हैं। इसका हमें बहुत दुख है।

Governor should call assembly session CM Ashok Gehlot

 

सारा खेल बीजेपी और उनके नेताओं का षड़यंत्र:-

सीएम गहलोत ने कहा कि हम लोग राज्यपाल से विधानसभा बुलाने का अनुरोध कर रहे हैं। हम सोमवार से विधानसभा चलाना चाहते हैं। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। यह सारा खेल बीजेपी और उनके नेताओं का षड़यंत्र है। मध्यप्रदेश में किया और राजस्थान में भी करना चाहते हैं लेकिन राजस्थान की जनता हमारे साथ हैं। कोरोना से लड़ने का वक्त है लेकिन ऐसे माहौल में बीजेपी की भूमिका से पता चलता है कि किस स्तर की राजनीति हो रही है। ईडीए सीबीआई सभी काम कर रहे हैं। कैसा नंगा नाच हो रहा है।

राजस्थान में तोड़फोड़ कर सरकार बनाने की परंपरा नहीं:-

वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में तोड़फोड़ कर सरकार बनाने की परंपरा नहीं है। मैंने राज्यपाल से फोन पर बात कर उनसे विधानसभा सत्र बुलाने का आग्रह किया है। ऐसे में उन्हें संवैधानिक पद की गरिमा के चलते अविलंब फैसला करना चाहिए। विधानसभा में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमारे पास स्पष्ट बहुमत है। सरकार हम चला रहे हैं इसके बावजूद परेशान वो हो रहे हैं। पूरा खेल भाजपा खेल रही है। इसी दौरान उन्होंने अक्रामक बयान देते हुए कहा कि अगर राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दी तो जनता राजभवन का घेराव करने पहुंच सकती है उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !