अमेरिका: ग्रीनलैंड को हासिल करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग और इसका विरो*ध करने वाले यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धम*कियों को लेकर वि*रोध बढ़ गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यूरोपीय संसद ने बुधवार को अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को रोकने का फैसला किया है। यूरोपीय संसद में अमेरिका से होने वाले व्यापार पर टैरिफ हटाने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो रही थी। यह समझौता जुलाई के अंत में स्कॉटलैंड के टर्नबेरी में हुआ था।
इसके तहत अमेरिकी सामान पर आयात शुल्क कम करने और अमेरिकी लॉब्स्टर पर शून्य शुल्क जारी रखने का प्रस्ताव था, जिस पर पहली बार 2020 में सहमति बनी थी। इन प्रस्तावों को यूरोपीय संसद और यूरोपीय संघ की सरकारों की मंजूरी मिलनी थी। यूरोपीय संसद की व्यापार समिति को 26 और 27 जनवरी को मतदान के जरिये अपनी स्थिति तय करनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। समिति के अध्यक्ष बर्न्ड लांगे ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नई टैरिफ धम*कियों ने टर्नबेरी समझौते को तोड़ दिया है और इसे अगले आदेश तक रोक दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
