मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी है। पिछले 24 घंटों में मुंबई, कोंकण, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई है। लगातार बारिश से मुंबई में जगह-जगह जलभराव हो गया है और सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए महानगरपालिका क्षेत्र में सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ़्तरों में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी है।
बारिश ने परिवहन सेवाओं पर भी असर डाला है। सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न रेलवे लाइनों पर यातायात बाधित हुआ है। वसई और विरार के बीच पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें देर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर बारिश हो रही है। कल से ही रेड अलर्ट जारी किया गया था।
बारिश की वजह से कुछ जगहों पर जनहानि हुई है, जिनके लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि मुंबई में करीब 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पानी अब धीरे-धीरे उतर रहा है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी हैं।
Tags CM Devendra Fadnavis Heavy Rain Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Maharashtra Maharashtra News Mumbai Mumbai Rains Mumbai Rains 2025 Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
