अमेरिका: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारी बारिश और बाढ़ से क्रिसमस की रात तक तीन लोगों की मौ*त हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कैलिफोर्निया के बड़े हिस्से में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। तूफान और बारिश का दौर शुक्रवार तक जारी रहने का पहले ही अनुमान जताया गया था। लॉस एंजिल्स काउंटी के कुछ हिस्सों में 27 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा और इलाके की मुख्य सड़कें बंद हो गई।
यहाँ आपातकालीन बचाव दल को इससे निपटने के लिए कई बचाव अभियान चलाने पड़े। इस दौरान बाढ़ के पानी में अटकी गाड़ियों में फंसे लोगों को भी बचाया गया।कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजोम ने बुधवार को लॉस एंजिल्स और दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के अन्य काउंटियों में इमरजेंसी की घोषणा की है। राज्य में लगभग एक लाख लोगों को बिजली के बिना ही रहना पड़ रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
