Saturday , 7 March 2026
Breaking News

धर्मेंद्र के निधन पर पत्नी हेमा मालिनी की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया आई सामने

मुंबई: जानी-मानी अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि दी है। हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखी एक पोस्ट में कहा कि धर्मेंद्र मेरे लिए ‘सब कुछ’ थे-दोस्त, फिलॉसफर, मार्गदर्शक, कवि, जिनके जाने से मेरी जिंदगी में ऐसी कमी आ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। सोमवार को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र के निधन के बाद यह हेमा मालिनी की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है।

Hema Malini's first public reaction regarding Dharmendra Deol

हेमा मालिनी ने उन्हें एक प्यारा पति और अपनी दोनों बेटियों ईशा और आहना को प्यार करने वाले पिता के रूप में याद किया है। उन्होंने कहा कि अपनी सहजता और अपनापन भरे स्वभाव से उन्होंने मेरे परिवार के हर सदस्य का दिल जीता। सभी के प्रति उनका स्नेह और दिलचस्पी हमेशा दिखती थी।

हेमा मालिनी ने लिखा कि एक पब्लिक फिगर के तौर पर उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनका टैलेंट, उनकी दरियादिली और सभी तबकों के लोगों के बीच उनकी अपील ही उन्हें सभी महान लोगों के बीच एक अलग आइकन बनाती है। उन्होंने कहा कि मेरी निजी क्षति को बयान करना मुश्किल है। जो खालीपन बना है, वह मेरी पूरी जिंदगी साथ रहेगा। इतने वर्षों की सोहबत के बाद अब मैं यादों के सहारे ही उन खास पलों को दोबारा जी पाऊंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !