Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले में होम वोटिंग शुरू, पहले दिन 461 मतदाताओं ने किया मतदान

लोकतंत्र के महापर्व में हौसलों की ऊंची उड़ान, घर से किया अपना मतदान

सवाई माधोपुर:- चुनाव का पर्व, देश का गर्व, इन शब्दों के असीम भाव और इनकी ताकत हर व्यक्ति का हौसला बढ़ा रही है। सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिलों में 26 अप्रैल को सामान्य मतदाता बूथ पर जाकर मतदान करेंगे, लेकिन उससे पूर्व आज रविवार का दिन लोकतंत्र के महापर्व के लिए खास रहा। हमारे 85 वर्ष आयु से अधिक के वरिष्ठ और 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले मतदाताओं ने घर पर ही मतदान किया।

 

 

प्रभारी अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में 1308 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। इसमें 950 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक) और 358 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के तहत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रथम चरण में 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक प्रातः 9ः30 से सायं 6 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के प्रथम दिन बामनवास में 88, खण्डार में 78, सवाई माधोपुर में 102 एवं गंगापुर में 193 कुल 461 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में ऐसे मतदाताओं के उत्साह ने मतदान कार्मिकों को भी थकने और रूकने नहीं दिया।

 

 

Home voting started in Sawai Madhopur, 461 voters voted on the first day

 

 

 

शहर की तंग गलियों में पैदल चलने से लेकर कई किमी गांव-ढाणियों में निवासरत एक-एक मतदाता के पास पहुंचकर मतदान कराया। इस दौरान कई मतदाता ऐसे भी मिले, जिन्हें काफी शारीरिक परेशानियां थी, लेकिन उनका साहस और इच्छाशक्ति उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ता दिखा। हौसलों की ऊंची उड़ान भरने वाले कुछ मतदाताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत की गई।

 

 

इपिक या अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र रखे साथ:- होम वोटिंग के दौरान निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (इपिक) साथ रखें। इपिक नहीं होने पर वैकल्पिक पहचान दस्तावेज से भी मतदान कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !