Friday , 4 September 2026
Breaking News

धर्मों पर टिप्पणियां चिंताजनक, विरोध भी जरूरी लेकिन सकारात्मकता से हो

जयपुर:- श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर आचार्य श्री शिव मुनि जी महाराज के आज्ञानुव्रती श्रमण संघीय सलाहकार श्री दिनेश मुनि ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय परंपरा व धर्मों पर फिल्म, टीवी, मोबाइल यूट्यूब जैसी चीजों से धर्म की आस्था को चोट पहुंचाया जा रहा हैं, जो बहुत चिंताजनक है और सरकार भी आँखें बंद कर सब देख रही है।

 

पर धर्मावलंबी अगर जागरूक होकर अपने धर्म के प्रति निष्ठावान हो जाए तो किसी की ताक़त नहीं कि वह धर्म का किसी भी रूप में अपमान कर सके। श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र मुनी ने बताया कि कभी कभी जैन धर्म के प्रति जिस तरह की टिप्पणियां होती हैं, वह बहुत गंभीर और चिंताजनक है। इससे नास्तिकता बढ़ती है जो सही नहीं है। जागरूकता और सकारात्मकता से विरोध होना भी जरूरी है। दूसरी ओर आज के युवा जो फैशन और व्यसन में व्यस्त हैं, उनके लिए उचित मार्गदर्शन आज के दौर में बहुत जरूरत है।

 

 

 

Comments on religions are worrying, protest is also necessary but should be done in a positive manner

 

 

 

इस अवसर पर श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर आचार्य श्री शिव मुनि जी महाराज के आज्ञानुव्रती श्रमण संघीय सलाहकार श्री दिनेश मुनि और डॉ. द्वीपेन्द्र मुनी एवं श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र मुनी ने गुड मॉर्निंग इण्डिया समाचार पत्र का अवलोकन किया और समाचार पत्र के प्रधान संपादक सुरेन्द्र जैन को आशीर्वाद दिया।

 

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग की निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव नलिनी कठोतिया विशेष रूप से दर्शनार्थ उपस्थित हुई श्रमण सलाहकार दिनेश मुनि ने कठोतिया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण के लिए जो योजनाए चल रही है और जो अभी तैयार की जा रही है उनके संदर्भ मे जानकारी प्राप्त की और वहां बैठे श्रावक – श्राविकाओं को समाज में उसका व्यापक प्रचार – प्रसार करने के लिए आदेश दिया, जिससे कि जैन समुदाय के लोगों को उसका उचित लाभ मिल सकें। हाल ही में 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा जारी किए श्रमण सुरक्षा के आदेश पर भी उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार व समुदाय के बीच सामंजस्य स्थापित हो जिससे कि विहार दौरान संतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने बताया कि जैन धर्म के श्रमणो का जीवन कठोरतम धर्म है। पैदल चलना,अहिंसा यात्रा को आगे बढ़ाना,हाथों से केशों का लोचन करना,गांव-गांव जाकर धर्म के प्रति अलख जगाना, जीवन का अनुभव धर्म है। इस अवसर पर श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि ने अल्पसंख्यक मामलात विभाग की निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव नलिनी कठोतिया एवं गुड मॉर्निंग इण्डिया के प्रधान संपादक सुरेन्द्र जैन और राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन को “हमारे गणधर” व “हमारे श्रावक” दोनों साहित्यों और जिनशाशन का कैलेण्डर भेंट किया।

 

 

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग की निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव नलिनी कठोतिया, नचिकेता गुरुकुल के मंत्री मुकेश जैन, अल्पसंख्यक मामलात विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुनिता जैन, राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के संरक्षक अशोक बांठिया एवं सलाहकार सुरेन्द्र जैन एवं गौरव जैन आदि उपस्थित रहेl

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !