Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले में संभावित हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी

आमजन हीटवेव संबंधी उपायों को अपनाकर रहे सुरक्षित

सवाई माधोपुर:- जिले में अत्यधिक गर्मी के कारण लू एवं ताप की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा बचाव के लिए आम नागरिकों के लिए एडवाईजरी जारी कर पालना करने का आहृवान किया है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि सभी नागरिक गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पिये, अपने आप को हाइट्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर के बने पेय जैसे लस्सी, नीबूं का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।

 

 

 

हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें। उन्होंने बताया कि यदि कही बाहर जाना हो तो अपना सिर ढकने के लिए कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करें। आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करें और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाये। उन्होंने बताया कि बंद वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को कभी अकेला ना छोड़े। सार्वजनिक परिवहन और कार-पूलिंग का उपयोग करें। यह भूमण्डलिय ऊष्मीकरण और गर्मी को कम करने में मदद करेगा।

 

 

Advisory issued regarding possible heatwave in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने आम नागरिकों को आगामी बरसात के समय अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल स्त्रोतों का संरक्षण करने का आहृवान किया है साथ ही सूखी पत्तियों, कृषि अवशेषों और कचरे को नहीं जलाएँ। उन्होंने बताया कि कुशल उपकरणों, स्वच्छ ईधन और ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोंतो का उपयोग करें। अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आ रहे है या अस्वस्थ महसूस कर रहे है तो तुरन्त डॉक्टर के पास लेकर जाये या तुरन्त डॉक्टर के पास जाने के लिए कहें।

 

लू तापघात के लक्षण:-

जिला कलक्टर ने बताया कि लू तापघात से कोई भी व्यक्ति प्रभावित हो सकता है लेकिन बच्चे, वृद्ध एवं गर्भवती महिलाओं का लू से प्रभावित होने की सम्भावना अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि सिर का भारीपन, सिरदर्द, अधिक प्यास लगना, शरीर में थकावट, जी मिचलाना, सिर चकराना व शरीर का तापमान बढ़ना आदि लू लगने के लक्षण हैं।

 

लू से प्रभावित व्यक्ति के उपचार के लिए:-

उन्होंने बताया कि लू से प्रभावित व्यक्ति के तापमान को कम करने के लिए पीड़ित के सिर पर गीले कपड़े का उपयोग करें/पानी डाले। व्यक्ति को ओआरएस, नीबू, शरबत या जो कुछ भी शरीर को पुनः सक्रिय करने के लिए उपयोगी हों, पीने के लिए दे। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाये। यदि लगातार उच्च तापमान बना रहता है और सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, मतली या भटकाव आदि के लक्षण स्पष्ट महसूस हो तो ऐसी स्थिति में 100 नम्बर पर कॉल करें।

 

श्रमिकों के लिए:-

जिला कलक्टर ने बताया कि नियोक्ता श्रमिक के लिए कार्य स्थल पर ठंडे पेयजल का प्रबंध करें। सभी श्रमिकों के लिए आराम के लिए छाया, साफ पानी, छाछ, आइस-पैक के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट और ओआरएस का प्रबंध रखे। श्रमिक सीधी धूप से बचें तथा श्रमसाध्य कार्यों को दिन के कम ताप वाले समय में ही करें।

 

 

मवेशी के लिए:-

जिला कलक्टर ने बताया कि पशुपालक पशुओं को छाया में रखें और उन्हे पीने के लिए पर्याप्त, स्वच्छ और ठंडा पानी दे। पशुओं से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम न लें। शेड की छत को पुआल से ढक दे, तापमान कम करने के लिए इसे सफेद रंग, चूने से रंग दे या गोबर से लीप दें। उन्होंने सलाह दी है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान, पानी का छिडकाव करें और मवेशियों को ठंडा करने के लिए एक जल निकाय पर ले जाए। उन्हे हरी घास, प्रोटीन-वसा बाईपास पूरक, खनिज मिश्रण और नमक दें। कम गर्मी वाले घंटों के दौरान उन्हे चरनें दें।

 

क्या न करें:-

जिला कलक्टर ने आमजन से आहृवान किया है कि धूप में बाहर जाने से बचे, खासकर दोपहर 12 और 3 बजे के बीच। नंगे पांव बाहर न जायें। दिन के सबसे गर्म समय के दौरान खाना पकाने से बचे। उन्होंने बताया कि खाना पकाने वाले हिस्से को हवादार बनाए रखने के लिए दरवाजे और खिडकियां खुली रखे। शराब, चाय, कॉफी और कॉर्बाेनेटेड शीतल पेय से बचें। अधिक प्रोटीन वाला एवं बासी भोजन ना करें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !