Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कांस्टेबल 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर इन्टे. इकाई द्वारा डूंगरपुर में कार्यवाही करते हुये रोहित कुमार कानि. नम्बर 370 पुलिस थाना बिछीवाडा जिला डूंगरपुर को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की उदयपुर इन्टे. इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मैं पेट्रोल पम्प से डीजल खरीदकर मेरे गांव में बेचने का काम करता हूँ। मेरे द्वारा डीजल बेचान का काम करने की एवज में थानाधिकारी व वृत्ताधिकारी के नाम पर पुलिस थाना बिछीवाड़ा के कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा 15 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

Constable arrested red handed taking bribe of 15 thousand

 

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की उदयपुर इन्टे. इकाई की पुलिस निरीक्षक डाॅ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर मय टीम के डूंगरपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित कुमार कानि. को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाईन नं. 1064 एवं हेल्पलाईन नं. 94135-02834 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

 

यह भी पढ़ें:- #Breaking “एसीबी ने कांस्टेबल को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिर*फ्तार”

एसीबी ने कांस्टेबल को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिर*फ्तार

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !