Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बेरोकटोक हो रहा अवैध बजरी खनन, डर के साये में ग्रामीण

शिवाड़ क्षेत्र में बेरोकटोक धड़ल्ले से अवैध बजरी खनन किया जा रहा है। कस्बे के सारसोप चौराहे से मात्र शिवाड़ पुलिस चौकी 200 फीट की दूरी है जिसके सामने से अवैध बजरी से भरे डम्पर ट्रैक्टर निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बजरी खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली डंपरों के आगे पीछे दो पहिया, चार पहिया वाहन में बैठ कर कुछ लोग हथियारों से लैस होकर चलते हैं। पहले बजरी से भरे वाहन केवल रात्रि में ही निकलते थे लेकिन प्रशासन की ओर से कई महीनों से कोई कार्यवाही नहीं करने से माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि दिन में भी कई वाहन मार्ग में देखें जा सकते है।

 

इसको देखते हुए आम लोगों में चर्चा रहती है कि पुलिस प्रशासन, उपखंड प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। अब तो आमजन यह भी कहने लगा है कि प्रशासन वह बजरी माफिया के बीच सांठगांठ नजर आ रही है। देखने की बात यह की अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली, डंपर इतनी तेज गति से मार्गों पर दौड़ते हैं कि सड़क पर चलने वाले राहगीर या दोपहिया वाहन चालकों से गुजरते समय टकराने का डर सताता रहता है।

 

Illegal gravel mining going on unabated in shivar

 

कस्बे से होने वाले बजरी परिवहन एवं नशा खोरी पर कोई अंकुश नहीं दिखाई देने तथा प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण अब आमजन रात्री में सड़क मार्ग से गुजरने मे डरने लगे है। ग्रामीणों का कहना है कि टापुर ग्राम पंचायत, एचेर, सारसोप, देवली, डीडायच क्षेत्र बनास नदी पेटे से बेरोक टोक धड़ल्ले से अवैध बजरी खनन व परिवहन किया जा रहा है। जो शिवाड़, सारसोप, टापुर पंचायत के मुख्य सड़क मार्ग से गुजरते हैं।

 

कभी-कभी सारसोंप टापुर से सीधे टापुर ढील बंद पेटा भूमि के नए गुप्त कच्चे मार्ग खेतों में बनाकर निकलते है। यह भी उल्लेखनीय है क राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश के बजरी अवैध खनन और परिवहन के मामले में प्रशासन की ओर से कार्यवाही नहीं करने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने कठोर टिप्पणी करते हुऐ कहा कि राज्य सरकार बजरी माफिया के खिलाफ कागजी अभियान चलाते हैं और जब कार्यवाही करने की बात आती है तो कुछ नहीं किया जाता इससे जाहिर होता है कि अफसर को कोई परवाह नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !