Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

चिकित्सा विभाग एवं गुजरात के सत्य साईं हृदय हॉस्पिटल के बीच एमओयू नवीनीकरण

आरबीएसके कार्यक्रम के तहत हृदयरोग पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा शल्य चिकित्सा का लाभ

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा गुजरात के सत्यसाईं हृदय हॉस्पिटल, अहमदाबाद एवं राजकोट, गुजरात (प्रशान्ति मेडिकल सर्विसेज एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन) के बीच गुरुवार को एमओयू का नवीनीकरण किया गया। इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश में आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत् हृदय रोग से पीड़ित 3 माह से 18 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को निःशुल्क हर्ट सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी।

 

सत्यसाईं हृदय हॉस्पिटल द्वारा वर्ष 2022-23 में 289 एवं  वर्ष 2023-24 में 177 हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क उपचार किया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्मिकों की मोबाइल टीमों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों, मदरसों, राजकीय स्कूलों में प्रत्येक बच्चे की हैल्थ स्क्रीनिंग की जाती है एवं जन्मजात दुलर्भ रोगों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सालयों में सम्पूर्ण उपचार निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है।

 

Renewal of MOU between Medical Department and Satya Sai Heart Hospital of Gujarat

 

इसी क्रम में प्रदेश में हैल्थ स्क्रीनिंग में हृदय रोग से पीड़ित 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को गुजरात के सत्यसाईं हृदय हॉस्पिटल में भी निःशुल्क हर्ट सर्जरी की सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि हर्ट सर्जरी के लिए 3 माह से 6 वर्ष तक की उम्र के रोगी बच्चे के साथ 2 परिजन तथा 6 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे के साथ 1 परिजन को सरकार द्वारा उनके घर से गुजरात तक एवं पुनः लौटने तक की परिवहन सुविधा तथा अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने एवं सत्य साईं हर्ट हॉस्पिटल की ओर से सत्यसाईं ट्रस्ट राजस्थान के सदस्य नीरज बत्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर एडवोकेट अभिषेक सिंह, सदस्य प्रेस क्लब, संयुक्त निदेशक चिकित्सा प्रशासन डॉ. आर. एन. मीणा एवं परियोजना निदेशक आरबीएसके डॉ. मुकेश डिग्रवाल सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !