Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कैंसर के सुलभ एवं सस्ते उपचार के लिए तैयार होगा रोडमैप : अतिरिक्त मुख्य सचिव

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में गैर संचारी रोगों में कैसर जैसे गंभीर बीमारी का तेजी से प्रसार हुआ है और यह मृत्यु के प्रमुख कारणों के रूप में उभरा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में इसका गुणवत्तापूर्ण उपचार सस्ता एवं सुलभ हो। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सभी संबंधित एजेंसियों का सहयोग लेते हुए रोडमैप बनाएगा। सिंह शुक्रवार को फिक्की ओर से आयोजित रोड मैप फॉर मेकिंग कैंसर केयर अफोर्डेबल एण्ड एक्सीसिबल इन इंडिया- राजस्थान राउण्ड टेबल कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कैंसर एक ऐसी जटिल बीमारी है, जो न केवल रोगी, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है। महंगे और लंबे उपचार के कारण पूरा परिवार इस बीमारी की पीड़ा झेलता है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 17.9 प्रतिशत, भारत में 9.9 प्रतिशत तथा राजस्थान में 9.3 मृत्यु कैंसर के कारण होती है। उन्होंने कहा कि कैंसर रोग की शीघ्र पहचान होने पर उसका उपचार कर रोगी को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लीवर कैंसर की रोकथाम के लिए हैपेटाइटिस-बी का टीका लगाया जा रहा है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी के टीके को यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों से लेकर उपस्वास्थ्य केन्द्र तक तीन प्रकार के कॉमन कैंसर जैसे ऑरल, ब्रेस्ट एवं सर्विकल कैंसर की स्क्रीनिंग भी नियमित रूप से की जा रही है।
Roadmap will be ready for easy and cheap treatment of cancer Additional Chief Secretary
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश में एक करोड़ से अधिक लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई। सिंह ने कहा कि अजमेर, बीकानेर, भतरपुर, कोटा, जोधपुर एवं उदयपुर जोन हैडक्वार्टर पर एक-एक कैंसर वैन तथा जयपुर में दो सहित कुल 8 कैंसर वैन संचालित की जा रही हैं। इस वैन में मेमोग्राफी, एक्सरे मशीन, कोलको स्कोपी, एण्डोस्कोपी के उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से इन कैंसर वैन की संख्या को बढ़ाकर जोन स्तर तक उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिलों में कैंसर यूनिट संचालित की जा रही है। जिला चिकित्सालयों से एक चिकित्साधिकारी व दो स्टाफ नर्स को एशियन कैंसर इंस्टीटयूट मुम्बई से विशेष प्रशिक्षण करवाकर जिलों में संचालित कैंसर केयर यूनिट में पदस्थापित किया गया है।
जयपुर में अपेक्स कैंसर इंस्टीट्यूट, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, बीकानेर एवं झालावाड़ में टर्सरी कैंसर सेन्टर संचालित हैं। साथ ही जयपुर एवं बीकानेर में पीईटी स्केन की सुविधा भी उपलब्ध है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि आईसीएमआर-एनसीडीआईआर बैंगलोर के तकनीकी सहयोग से कैंसर मरीजों के प्रमाणित डाटा के लिए कैंसर के संबंध में पॉलिसी तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में कैंसर केयर पर फिक्की टास्क फोर्स के राजगोरे एवं विनित गुप्ता ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हैल्थ केयर सर्विसेज श्रीमयी चक्रवर्ती ने राजस्थान में कैंसर केयर इन्फ्रास्ट्रक्चर विषय पर प्रजेंटेशन दिया। अन्त में फिक्की के सहायक सचिव प्रवीण मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !