हैदराबाद: तेंलगाना में संगारेड्डी जिले के पासामईलरम के औद्योगिक क्षेत्र में एक रिएक्टर में वि*स्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना वहां के सिगाची केमिकल्स फैक्ट्री में हुई है। इस हा*दसे में करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार इस हा*दसे में छह लोगों की मौ*त होने की बात कही जा रही है, लेकिन पाटनचेरू के विधायक महिपाल रेड्डी ने कहा कि अभी मृ*तक संख्या नहीं बताई जा सकती। बीबीसी ने भी अभी तक इन मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद मौके पर आग बुझाने वाली गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
