Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

15 दिनों में मांगे नहीं मानी तो लड़ेंगे आर – पार की लड़ाई – विजय बैंसला

बहरावंडा खुर्द गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से समाज के बीच हुंकार भरी। विजय बैंसला ने कहा की सरकार द्वारा 15 दिनों में मांगों पर सहमति नहीं बनी तो इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए एसबीसी समाज को तैयार रहने को कहा। जिस पर लोगों ने आंदोलन में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान विजय बैंसला ने क्षेत्र के छाण, सुखवास, फरिया, गोपालपुरा, कटार, मई सहित खंडार क्षेत्र का दौरा किया और नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए बैंसला ने कहा की राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी भर्तियों में एसबीसी समाज को 5 प्रतिशत आरक्षण लाभ देने के साथ साथ केंद्र सरकार द्वारा एसबीसी आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करें। इन सब मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करते हुए एसबीसी समाज को तैयार रहने का आव्हान किया।

If state govt do not agree in 15 days then gurjer community will start a movement

आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य भूरा भगत ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 15 दिनों में अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो सम्पूर्ण गुर्जर समाज एक बार फिर से आंदोलन की और अग्रसर होगा। आंदोलन के लिए गुर्जर समाज को तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज शांति पूर्ण तरीके से सरकार से मांगे मनवाना चाहता है। अगर सरकार तय समय तक किसी निर्णय तक नहीं पहुंची तो मजबूरन समाज किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी। वही विजय बैंसला ने 5 प्रतिशत एसबीसी आरक्षण को नौंवी अनुसूची में शामिल कराने के लिए अगले माह दिल्ली कूच करने का आव्हान किया। बैंसला ने इस दौरान 1252 व्याख्याता के पदों पर समाज के लोगों को 5 प्रतिशत एमबीसी आरक्षण के तहत सामान्य वेतन देने और खाली पदों को भरने तथा आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए केसों का निस्तारण करने आदि की मांग रखी। इस दौरान जीतू गुर्जर, जगदीश गुर्जर, राजाराम गुर्जर, रामकुंवार गुर्जर, हेमराज गुर्जर मई, मूलचंद गुर्जर, पिंटू सिंह गुर्जर, रामवीर गुर्जर, सहित गुर्जर समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !