Tuesday , 2 July 2024
Breaking News

भारत ने मालदीव की बड़ी मदद का किया एलान

भारत ने मालदीव की बड़ी मदद करने का एलान किया है। भारत सरकार ने मालदीव को 5 करोड़ डॉलर की मदद देने का निर्णय लिया है। मालदीव के विदेश मंत्रालय के अनुसार ये मदद 5 करोड़ डॉलर के ट्रेज़री बिल के रोलओवर के रूप में हैं। ये मालदीव को माले स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ज़रिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

 

India announced big help to Maldives

 

 

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने भारत के विदेश एस जयशंकर से मालदीव के लिए मदद जारी रखने की अपील की थी। मालदीव के विदेश मंत्री 8-10 मई के बीच भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर थे। मालदीव ने अपने बयान में कहा कि, “मालदीव सरकार मालदीव को बजटीय सहायता के रूप में प्रदान की जा रही उदार सहायता की सराहना करती है।”

 

 

 

 

मालदीव में नई सरकार बनने के बाद भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आई है। नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भारत के सभी सैनिकों को मालदीव से वापस भेज दिया है। मुइज़्ज़ू ने अपने चुनावी अभियान में इंडिया आउट का नारा दिया था। भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक तनाव भी बढ़ा है। इस माहौल के बीच भारत ने मालदीव के लिए आर्थिक मदद जारी रखने का फ़ैसला लिया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

विधिक सहायता एवं सचल लोक अदालत मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई …

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – हम पहले हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

नई दिल्ली:- दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ सीएम अरविंद …

संसद सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन के नेताओं …

सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने …

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन       …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version