नई दिल्ली: ईरान के मौजूदा हालात को देखते हुए तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा कि हालात को देखते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्र, तीर्थयात्री, व्यवसायी और टूरिस्ट) को सलाह दी जाती है कि कमर्शियल फ्लाइट समेत सभी उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ दें। इसके अलावा प्रद*र्शन वाली जगहों से दूर रहने, ईरान में भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखने और किसी भी तरह के घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।
ईरान के साथ बढ़ती तनातनी के बीच अमेरिका पहले ही अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की एडवाइजरी जारी कर चुका है। एक दिन पहले कनाडा ने भी अपने नागरिकों से ईरान की यात्रा से बचने की सलाह जारी की थी। ईरान में बीते कुछ हफ्तों से सरकार वि*रोधी प्रद*र्शन हो रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार इन प्रद*र्शनों के दौरान सैकड़ों लोगों की मौ*त हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
