नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले कुछ जूट-आधारित सामानों के आयात पर नई पाबं*दियां लगाई हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफ़टी) ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की है। इस सूचना के अनुसार नई पाबं*दियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
अधिसूचना के अनुसार जूट या अन्य बास्ट फाइबर टेक्सटाइल से बने ब्लीच्ड और अनब्लीच्ड बुने हुए कपड़े, सुतली, डोरी, रस्सी, जूट की बोरियां और बैग अब भारत-बांग्लादेश सीमा के किसी भी लैंड पोर्ट से भारत में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हालांकि बयान में ये भी कहा गया कि इन चीजों का आयात अब केवल महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह के जरिए ही किया जा सकेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
