नई दिल्ली: भारत ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में एक साथ दो गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। आनंदकुमार वेलकुमार ने सीनियर मेन्स 1000 मीटर स्पर्धा में, जबकि क्रिश शर्मा ने जूनियर मेन्स 1000 मीटर स्पर्धा में गोल्ड जीता है। इससे पहले किसी भी भारतीय ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल नहीं जीता था। आनंदकुमार वेलकुमार, स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्रियों और नेताओं तारीफ की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के सीनियर मेन्स 1000 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर आनंदकुमार वेलकुमार पर गर्व है। उनकी मेहनत, गति और जज्बे ने उन्हें स्केटिंग में भारत का पहला वर्ल्ड चैंपियन बनाया है। स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट चीन में हो रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
