नई दिल्ली: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को भारत के नाम दो गोल्ड मेडल और दो ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। 100 मीटर रेस में सिमरन शर्मा और हाई जंप में निषाद कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है।
वहीं प्रीति पाल ने 200 मीटर रेस में, जबकि प्रदीप कुमार ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। गोल्ड जीतने के बाद सिमरन शर्मा ने कहा कि 100 में गोल्ड आया है, पर 200 अभी बाकी है। वहीं निषाद कुमार ने कहा कि इस दिन का साल भर से इंतजार था। इसके लिए एक-एक मिनट मेहनत की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
