नई दिल्ली: भारत ने चीन के शंघाई में स्थित कॉन्सुलेट जनरल (वाणिज्य दूतावास) के नए भवन का उद्धाटन किया है। इसकी जानकारी शंघाई में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने दी है। शंघाई में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए बताया गया है कि चीन में भारत के राजदूत पीके रावत और कॉन्सुल जनरल प्रतीक माथुर ने शंघाई में नए ऑफिस का उद्घाटन किया है। इसे संबंधों को मजबूती देने और सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
शंघाई में भारत के कॉन्सुलेट जनरल का नया भवन करीब 32 साल बाद शुरू किया गया है। यह चीन में भारत का सबसे पुराना वाणिज्य दूतावास है, जिसकी स्थापना 1950 में की गई थी। भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार उद्घाटन समारोह में 30 देशों के कॉन्सुल जनरल और भारतीय प्रवासी समुदाय समेत कई लोग शामिल हुए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
