Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 खिलाड़ियों वाली टीम का एलान किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी होगी। भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह शामिल है।

 

 

Indian Cricket team announced for Champions Trophy

 

 

साल 2025 में खेले जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजक देश पाकिस्तान है। लेकिन भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में होंगे। भारतीय टीम 20 फरवरी को अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम का दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ है, जो 23 फरवरी को है। दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलेगी। भारतीय टीम दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है। हालांकि साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !