नई दिल्ली: इसराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि तेहरान में रह रहे भारतीय छात्र-छात्राओं को शहर से बाहर निकाला गया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि तेहरान में मौजूद भारतीय स्टूडेंट्स को सुरक्षा कारणों से शहर से बाहर भेज दिया गया है, जिसकी व्यवस्था भारतीय दूतावास की तरफ से की गई।
मंत्रालय ने कहा कि अन्य भारतीय निवासी, जो अपनी यात्रा की व्यवस्था खुद कर सकते हैं, उन्हें भी मौजूदा हालात को देखते हुए शहर छोड़ने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कुछ भारतीयों को ईरान से आर्मीनिया की सीमा के रास्ते बाहर निकलने में भी सहायता दी गई है। मंत्रालय का कहना है कि दूतावास लगातार भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। इसराइल ने 13 जून को ईरान के ‘परमाणु कार्यक्रम’ से जुड़े ठिकानों पर ह*मला किया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच पांच दिनों से संघर्ष जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
