नई दिल्ली: बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सिरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी में बताया गया है कि मेन्स सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट सिरीज के लिए भारतीय टीम चुन ली है।
इस टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम हैं- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर और उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप। सेलेक्शन कमिटी ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ राजकोट में होने वाली तीन मैचों की वनडे सिरीज के लिए इंडिया ए की टीम का भी चयन कर लिया है।
इंडिया ए की वन-डे टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम हैं- तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
