नई दिल्ली: मेघना सज्जनार ने शनिवार को नई दिल्ली के डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही राइ*फल और पि*स्टल इवेंट्स की एशियन चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वो आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं। उनकी इस जीत पर भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहीं पीवी सिंधु ने भी बधाई दी है।
उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि आठ महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद रेंज में जाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। मेघना, मेरी दोस्त, तुम्हें ऐसा करते देखकर मेरे मन में बहुत सम्मान और तारीफ की भावना आ रही है। उन्होंने लिखा कि तुम्हारी तरह मजबूत महिलाएं सिर्फ प्रेरणा ही नहीं देतीं, बल्कि हम सभी को थोड़ा और विश्वास दिलाती हैं। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो और प्रेरणा देते रहो।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
