इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में चक्रवाती तूफान की वजह से हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण 500 से अधिक लोगों की मौ*त हो गई है। वही सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार बाढ़ से मर*ने वालों की संख्या बढ़कर 502 हो गई है।वहीं लगभग 2,500 लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही 508 लोगों के लापता होने की खबर हैं।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग खाने-पीने और जरूरी चीजों की तलाश में दुकानों और गोदामों में आ*तंक मचा रहे है। कुछ लोगों ने इस लू*पाट को सरकार की ओर से सहायता वितरण में देरी को जिम्मेदार ठहराया है। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित असेह प्रांत में रहने वाले कई लोगों ने बताया कि उन्हें कोई भी सहायता नहीं मिली है और उन्होंने दो-तीन दिनों से कुछ नहीं खाया है। सभी नागरिकों को साफ पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
