Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अधिकारियों के निरीक्षण की रिपोर्टको करें सार्वजनिक

सरकारी शिक्षण संस्थाओं में अधिकारियों के निरीक्षण की रिपोर्टको सार्वजनिक करने के लिए समाजसेवियों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के अनुसार शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजकीय विद्यालयों, समन्वित आंगनबाड़ी, पूर्व प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण एवं अवलोकन का उत्तर दायित्व शिक्षा विभाग के अधिकारी को निश्चित संख्या अनुसार निर्धारित किया गया है। जिसकी अनुपालना में सत्र 2018-19 में माह दिसंबर तक ब्लॉक एवं जिला स्तर के आधिकारियों ने एक भी निरीक्षण नहीं किया, तत्पश्चात मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बाद जनवरी माह में निर्धारित निरीक्षण लक्ष्य प्राप्ति के लिए राजकीय विद्यालयों के शीघ्रता से निरीक्षण किए जा रहे है। यहाँ यह आवश्यक है कि जनसामान्य से जुड़े बुनियादी शिक्षा, बालकों को पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषय की प्रभावी मॉनिटरिंग होनी चाहिए और इसकी सूचना जन सामान्य के समक्ष सार्वजनिक माध्यम में भी होनी चाहिए।

Report inspection govt. official public
ज्ञापन में बताया गया कि जिले में वर्तमान में हो रहे इन निरीक्षणों में यह देखने में आ रहा है कि निरीक्षण में आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में जो कमियाँ यथा विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने, पोषाहार में कमी/गबन, शैक्षणिक अव्यवस्था व कम स्तर, राजकीय कोष को हानि तथा भ्रष्टाचार के अन्य मामले जो आंगनबाड़ी एवं विद्यालय में देखे जा रहे हैं। उन्हे निरीक्षण में आधिकारिक स्तर पर दर्ज नहीं किया जा रहा है और न ही निरीक्षण का कोई प्रतिवेदन/रिपोर्ट स्थानीय जन प्रतिनधि या विद्यालय एसएमसी/एसडीएमसी को बताया जाता है। ऐसे में ये निरीक्षण केवल खानपूर्ति ही है। दोषी अधिकारी/कर्मचारियों पर कोई मामला नहीं बन पाता और आंगनबाड़ी एवं शिक्षण संस्थानो की बदहाल हालत ज्यों की त्यों रह जाती है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षा एवं पोषण जैसे संवेदनशील आवश्यकता वाले विषय में प्रसंज्ञान लेकर शिक्षा विभाग सवाई माधोपुर के अधिकारियों को निर्देशित करे कि:
1. ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारी द्वारा राजकीय विद्यालय प्रत्येक निरीक्षण रिपोर्ट स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं एसएमसी/एसडीएमसी को उसी दिन निरीक्षण उपरांत उपलब्ध कराई जावे तथा प्रेस विज्ञप्ति स्थानीय समाचार पत्र एवं वेब मीडिया पर दी जावे ताकि गोपनीय रूप से किए गए इन निरीक्षणों के माध्यम से भ्रष्टाचार न हो सके ।
2.यह सुनिश्चिता हो कि जिन संस्था प्रधानो/कार्मिको को निरीक्षण में राज कार्य मे कोताही ,लापरवाही एवं गबन का आरोपी पाया गया है उन्हे नोटिस एवं चार्जशीट दी जावे और आरोप साबित होने पर नियमानुसार दंडित किया जावे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !