कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए एक युवक ने खतरनाक हरकत कर दी। चंद्रलोही नदी किनारे धूप सेंक रहे मगरमच्छों के झुंड पर उसने सुतली ब*म फेंक दिया। ध*माका होते ही मगरमच्छ घबराकर इधर-उधर भागते नजर आए, जिसका वीडियो उसने खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और वन विभाग (Forest Department Rajasthan) ने बोरखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चंद्रेसल क्षेत्र का रहने वाला है और वीडियो सामने आने के बाद उसने इसे डिलीट कर दिया, हालांकि तब तक यह वायरल हो चुका था। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मगरमच्छ शेड्यूल-1 के संरक्षित वन्यजीव हैं, ऐसे में उनके साथ छे*ड़छाड़ गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
