नई दिल्ली: इसराइली डिफ़ेंस फोर्स ने बताया है कि उन्होंने ईरान के कई ‘सैन्य ठिकानों’ पर ह*मले करने शुरू कर दिए हैं। इसकी जानकारी आईडीएफ़ ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है। आईडीएफ ने लिखा है कि आईडीएफ ने पश्चिमी ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर हम*ले शुरू कर दिए हैं। आज सुबह आईडीएफ ने उन मिसाइल लॉन्चर्स को भी निशाना बनाया जो इसराइल पर ह*मला करने के लिए तैयार थे। इसके अलावा आईडीएफ ने बताया कि उन्होंने ईरानी सैनिकों पर भी ह*मला किया है।
आईडीएफ ने आगे लिखा है कि थोड़ी देर पहले इसराइल की ओर दागी गई मिसाइलों को भी तुरंत निष्क्रिय कर दिया गया। वहीं ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि ईरान ने इसराइल के कई इलाकों को निशाना बनाया है, जिनमें बेन गुरियन एयरपोर्ट शामिल है। इसके अलावा जिन अन्य जगहों पर ह*मला हुआ है, उनमें इसराइली सेना की मदद करने वाले केंद्र, सेना का कमांड और कंट्रोल ऑफ़िस और एक जैविक रिसर्च सेंटर शामिल हैं। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने एलान किया है कि इसराइल पर किया गया ये हम*ला लंबी दूरी की मिसाइलों से किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
