इसराइल: इसराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर ताजा ह*मलों की जानकारी दी है। इसराइली सेना ने कहा कि उसकी वायुसेना ने तेहरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर एक साथ कई ह*मले किए हैं। यह बयान उस समय आया है जब ईरानी मीडिया ने बताया है कि ईरान की राजधानी में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, और शहर के ऊपर धुएं का एक बड़ा गुबार उठता हुआ एक वीडियो में दिखा।
इससे पहले इसराइली सेना ने बताया था कि उसने ईरान के छह एयरपोर्ट पर ह*मला किया है। सेना के अनुसार इन ह*मलों में 15 एयरक्राफ़्ट नष्ट कर दिए गए और रनवे को नुकसान पहुंचाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
