Monday , 1 July 2024
Breaking News

‘पीएम को चुनौती देना आसान नहीं, केजरीवाल ऐसा कर रहे हैं’- सलमान खुर्शीद 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि एक प्रधानमंत्री को चुनौती देना आसान नहीं है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ऐसा कर रहे हैं। वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा है कि वो अरविंद केजरीवाल के इस फैसले का स्वागत करते हैं।

 

कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) आम आदमी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। सलमान खुर्शीद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि, ”मौजूदा प्रधानमंत्री को चुनौती देना आसान नहीं है। वो (अरविंद केजरीवाल) ऐसा कर रहे हैं।” ”जो भावना उनके (अरविंद केजरीवाल) और उनके साथियों के मन में है वो ही भावना आज जनता के मन में भी है। आज वो उस भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें बहुत सारे लोगों का समर्थन मिलेगा।”

 

 

'It is not easy to challenge PM, Kejriwal is doing this'- Salman Khurshid

 

 

 

संजय राउत ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि, ”हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। चार जून को सरकार बदलने जा रही है। विपक्ष को डराया धमकाया जा रहा है। केजरीवाल ने एक आंदोलन का जिक्र किया है तो यह आंदोलन बहुत अच्छा है।”

 

 

 

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज दोपहर 12 बजे वो अपने साथियों के साथ बीजेपी मुख्यालय जाकर प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल और बिभव कुमार के मामले पर चुप हैं और ध्यान भटकाने के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – हम पहले हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

नई दिल्ली:- दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ सीएम अरविंद …

संसद सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन के नेताओं …

सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने …

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन       …

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version