Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जल जीवन मिशन की बैठक हुई आयोजित

डूंगरपुर : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत्त डूंगरपुर की ओर से जल जीवन मिशन के तहत जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार डूंगरपुर में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति, एफएसटीसी की प्रगति एवं बैठक के एजेण्डा अनुसार अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार कछवाहा ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति को प्रस्तुत किया। इस पर जिला कलक्टर सिंह ने एफएसटीसी की प्रगति बढ़ाने तथा योजना का कार्य शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए।

 

Jal Jeevan Mission meeting held in dungarpur

 

उन्होंने उपस्थित सभी सहायक अभियंताओं को एफएसटीसी के लक्ष्य निर्धारित कर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये। साथ ही विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जल संबध से संबंधित चर्चा कर निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर ने पूर्ण हो चुके गांवों में हर घर जल प्रमाण-पत्र लेने व उनको आईएमआइएस पर इंद्राज करने के लिए आईएसए को पाबंद करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी अन्य विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन में प्रगति लाने के लिए समन्वय स्थापित कर प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला डूंगरपुर के समस्त अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !