Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान : बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री, वसुंधरा, रमन को उपाध्यक्ष की दी जिम्मेदारी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 2024 लोकसभा चुनाव के पहले अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। इसके मुताबिक, बीएल एल संतोष संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। वहीं, शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्रियों में डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कैलाश विजयवर्गीय और अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया है। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।

 

JP Nadda's new team announced

 

पूरी लिस्ट नीचे देखिए…

राष्ट्रीय सचिव

क्रमांक नाम राज्य

1 विजया राहटकर – महाराष्ट्र
2 सत्या कुमार – आंध्र प्रदेश
3 अरविन्द मेनन – दिल्ली
4 पंकजा मुंडे – महाराष्ट्र
5 डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना – पंजाब
6 अल्का गुर्जर – राजस्थान
7 अनुपम हाजरा – पश्चिम बंगाल
8 ओमप्रकाश धुर्वे – मध्य प्रदेश
9 ऋतुराज सिन्हा – बिहार
10 आशा लाकड़ा – झारखण्ड
11 कामख्या प्रसाद तासा, सांसद – असम
12 सुरेन्द्र सिंह नागर, सांसद – उत्तर प्रदेश
13 अनिल एंटनी – केरल

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

क्रमांक नाम – राज्य

1 रमन सिंह – छत्तीसगढ़
2 वसुंधरा राजे – राजस्थान
3 रघुबर दास – झारखंड
4 सौदान – मध्य प्रदेश
5 बैजयंत पांडा – ओडिशा
6 सरोज पांडे – छत्तीसगढ़
7 रेखा वर्मा – उत्तर प्रदेश
8 डीके अरुणा – तेलंगाना
9 एम चौबा एओ – नगालैंड
10 अब्दुल्ला कुट्टी – केरल
11 लक्ष्मीकांत वाजपाई – उत्तर प्रदेश
12 लता उसेंडी – छत्तीसगढ़
13 तारिक मंसूर – उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री

क्रमांक नाम – राज्य

1 अरुण सिंह – उत्तर प्रदेश
2 कैलाश विजयवर्गीय – मध्य प्रदेश
3 दुष्यंत कुमार गौतम – दिल्ली
4 तरुण चुग – पंजाब
5 विनोद तावड़े – महाराष्ट्र
6 सुनील बंसल – राजस्थान
7 संजय बंदी – तेलंगाना
8 राधामोहन अग्रवाल – उत्तर प्रदेश

बीएल संतोष 2019 से महामंत्री पद पर

बीएल संतोष का पूरा नाम बोम्मराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष कर्नाटक के रहने वाले है। वे शिवल्ली ब्राह्मण समुदाय से आते है। उन्होंने इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की है। संतोष 1993 में आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए थे। संतोष को 2014 में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने दक्षिणी राज्यों का प्रभारी राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बना दिया था। इसके बाद 15 जुलाई 2019 को भाजपा में महामंत्री (संगठन) बने थे। इस बार भी उन्हें अपने पद पर बरकरार रखा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !