बांग्लादेश: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के मीडिया सेल ने सबसे पहले फेसबुक पर उनके निधन की सूचना दी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीएनपी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का आज सुबह 6 बजे, फज्र की नमाज के कुछ देर बाद निधन हो गया।
25 दिसंबर को खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 सालों बाद लंदन से ढाका लौटे थे। उनके लौटने के महज पाँच दिनों बाद खालिदा जिया ने आखिरी सांस ली। खालिदा जिया पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज ढाका के इवरकेयर अस्पताल में चल रहा था। इसी महीने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया की सेहत के लिए दुआ करते हुए हर तरह की मदद की पेशकश की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
