कोलकाता: कोलकाता के आनंदपुर इलाके में गोदामों में लगी आग के बाद पुलिस अब भी पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मृ*तकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल संभव नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृ*तकों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है और दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। वहीं पुलिस ने कहा है कि वह डीएनए जांच पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम आंकड़ा बताएगी।
26 जनवरी को लगी थी आग:
यह आग 26 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे लगी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग पहले एक डेकोरेटर कंपनी के गोदाम में लगी और फिर पास में स्थित दूसरे गोदाम तक फैल गई, जिसे फास्ट फूड चेन वॉव मोमो इस्तेमाल कर रही थी। दोनों गोदामों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। उस समय गोदामों में कई मजदूर और कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक सुवेंद्र कुमार ने बीबीसी न्यूज हिन्दी को बताया हमने इस मामले में पांच सदस्यों की एसआईटी बनाई है। एक व्यक्ति को गिर*फ्तार किया गया है। इस व्यक्ति को आठ दिनों की पुलिस रि*मांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जा रही है। अभी तक पूरे श*व नहीं मिले हैं, केवल शरीर के हिस्से बरामद हुए हैं, इसी वजह से हम मृ*तकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं।
इस बीच, वॉव मोमो ने एक बयान जारी कर कहा है कि आग पड़ोस के गोदाम से उनके परिसर में फैली थी। कंपनी ने बताया कि इस हा*दसे में उसके दो कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड की मौ*त हुई है। कंपनी ने पीड़ित परिवारों के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा, आजीवन मासिक वेतन सहायता और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का एलान किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
